स्क्रिप्टेड था राघव जुयाल के साथ शक्ति मोहन का रोमांस, Kiss को लेकर थीं बेहद असहज, किया खुलासा

Shakti Mohan Raghav Romance: कुछ समय पहले एक डांसिंग शो आता था जिसमें शक्ति मोहन और राघव जुयाल को लेकर रोमांटिक एंगल दिखाया जाता था। लोगों का कहना था कि दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Shakti Mohan

लेकिन शक्ति ने इतने सालों के बाद कुछ राज खोले हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि वो सब स्क्रिप्टेड था और शक्ति ने जो राघव को किस किया था वो काफी असहज थीं।

Also Read
अमिताभ बच्चन का बुरा वक्त, काम मांगने के लिए मशहूर विलेन के घर पैदल पहुंचे थे सदी के महानायक
अमिताभ बच्चन का बुरा वक्त, काम मांगने के लिए मशहूर विलेन के घर पैदल पहुंचे थे सदी के महानायक

गौरतलब है कि दोनों ऑफ-स्क्रीन काफी अच्छे दोस्त हैं और आपस में नोक झोंक भी होती है। हालांकि लोगों को जब दोनों का ये एंगल पसंद आया तो शो में उन्होंने रोमांस डाल दिया।

शक्ति मोहन ने खोले चौकाने वाले राज

इस दौरान शक्ति सिद्धार्थ कनन से बात कर रही थीं। उन्होने खुलकर कहा, ''इस शो के शुरु होने से पहले हम दोस्त थे और अक्सर भाई-बहन की तरह लड़ते-झगड़ते थे। कुछ समय के बाद अचानक से उन्होंने एक रोमांटिक एंगल बनाना शुरू कर दिया। स्क्रिप्ट में लिखा था कि वह मुझे चिढ़ाएगा। यह हमारे लिए एक बहुत ही अजीब बदलाव था। मिसेज जुयाल कहने पर वो कहता था कि मैं मिस्टर मोहन क्यों नहीं बन सकता?' मैंने सोचा यह विचार केवल राघव के दिमाग में ही आ सकता है। मुझे उनका सोचने का तरीका बहुत पसंद है।''

किस सीन को लेकर कही ये बात

राघव जुयाल को एक बार शो में किस करना पड़ा था। शक्ति का कहना था कि वो काफी असहज थीं क्योंकि दोस्ती से सीधे इस तरह का काम करना अजीब था। शक्ति ने कहा, ''एक किसिंग सीन भी फिल्माया गया था उस दौरान मुझे सच में इसके बारे में कुछ नहीं पता था। बाद कहा गया कि अगर ऐसा हुआ तो राघव तुमको किस करेगा, मैने कहा क्यों ऐसा क्यों होगा।'' शक्ति ने इस तरह से कई राज खोले हैं।

Read more about: shakti mohan raghav juyal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X