जब हेटर्स ने कहा 'मर्दों जैसी चलती है' तो शक्ति ने ऐसे की बोलती बंद
डांस इंडिया डांस की विनर शक्ति मोहन ने सोशल मीडिया पर उनकी बॉडी का मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया।आप भी जाने क्या कहा शक्ति ने...
हाल ही में डांस इंडिया डांस की विनर शक्ति मोहन का सोशल मीडिया पर कुछ लोगो ने उनकी बॉडी का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया था। जिसके बाद शक्ति ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर उनकी बॉडी का मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया।

शक्ति ने फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, "मुझे लोगों ने बताया कि मैं मर्दों की तरह बैठती हूं, मर्दों की तरह चलती हूं, मेरी आवाज भी मर्दों जैसी है। मुझे कई ऐसे लोगों ने लड़कियों की तरह रहने, बोलने और चलने की सलाह दी है जो खुद काफी दिग्गज और समझदार हैं। मैंने कई साल वो बनने में खराब कर दिए, जो मैं नहीं हूं। मैं नहीं जानती कि लोग क्यों आपको किसी एक कैटेगरी में फिट करने की कोशिश करते रहते हैं। आप जो हैं वो रहें, और बाकी लोगों की उम्मीदों के मुताबिक खुद को ढालना बंद करें। लोगों की उम्मीद के मुताबिक आपको मोटा, पतला, गोरा दिखने , शर्माने या मेकअप लगाने की जरूरत नहीं है। या तो आप अपने लिए जिएं या फिर इस दुनिया के लिए। अपने फैसले लेने के लिए अपनी ताकत का यूज करें।"
SHOCKING:एक साथ तीन एक्ट्रेस ने शो को कहा गुडबाय
बता दे, शक्ति मुक्ति और सिंगर नीती मोहन की छोटी बहन है। दर्शकों ने आखिरी बार शक्ति को टीवी पर शो 'डांस प्लस-2' को जज करते हुए देखा था । इस रियलिटी शो के पहले सीजन में भी शक्ति शो में जज के रूप में नजर आयीं थी।


Click it and Unblock the Notifications











