बिग बॉस में शक्ति ने दिखाया रंग, फ्लर्ट शुरू

यह बात तो सब जानते हैं कि शक्ति कपूर रंगीन मिजाज के हैं, जहां इतनी हसिनाएं एक साथ दिन रात उनके सामने रह रही हो तो उनका दिल उछाल तो मारेगा ही। हाल ही में उनका चेहरा बिग बॉस के घर में देखने को मिला जब वह मिस अफगानिस्तान विदा समदजई के करीब आने की कोशिश कर रहे थे।
विदा जब किचन में काम कर रही थीं तब शक्ति उनके पास गए और हैलो किया और मौका पाते ही उन्हें गले से लगा लिया। विदा को जाल में फांसने के लिए उनकी तारीफ भी करने लगे शक्ति ने कहा कि वह बहुत ही सुंदर हैं, आंखे भी भी काफी एट्रेक्ट करती है। उन्हें हिंदी फिल्मों में आसानी से जगह मिल जाएगी। वैसे बिग बॉस के घर में रह रही लड़किया जानती है कि शक्ति किस मिजाज के व्यक्ति है, वो संभल कर रहती है।
इत ना ही नहीं शक्ति श्रद्धा के साथ भी काफी बाते करते हैं और मौका पाते ही उनके करीब जाने की कोशिश करते हैं। हम आपको बता दें कि शक्ति कपूर इससे पहले भी कई बार लड़कियों के साथ पकड़े जा चुके हैं, इनका नाम कास्टिंग काउच में भी उछाला गया है। देखते हैं रंगीन मिजाज का यह इंसान खुद को कितने दिनों तक काबू में रख सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











