नागिन 2 का धमाकेदार ट्विस्ट.. देखें PICS
नागिन का पार्ट 2 अक्टूबर में आने वाला है। इस बार इस सीरियल में अर्जुन बिजलानी तो नहीं दिखेंगे, जबकि मौनी रॉय इस बार फिर इस सीरियल में नज़र आएंगी।
[ये रिश्ता क्या कहलाता है.. में प्यार का 'ओवरडोज'.. क्या करेगी अक्षरा!]
अब सभी के मन में एक ही सवाल है कि इस बार रितिक का किरदार कौन निभाएंगे। क्योंकि पिछले सीज़न में तो रितिक का किरदार निभाने वाले थे अर्जुन बिजलानी, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हुआ था कि सीज़न 2 में रितिक के रोल में आपके सामने कौन आएंगे।

तो चलिए हम ही बता देते हैं। जानकारी के अनुसार सीज़न 2 में 'मेरी आशिकी तुमसे ही' में रणवीर का किरदार निभाने वाले शक्ति इस बार आपके सामने रितिक के रूप में आएंगे।
आपको बता दें कि फिलहाल शक्ति इन दिनों 'मन में विश्वास है' शो होस्ट कर रहे हैं। जी हां, खबर है कि अलगे सीजन में शिवन्या की जोड़ी इन्हीं के साथ बनाने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि नागिन के पहले सीज़न ने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया था। टीआरपी की लिस्ट में ये सीरियल काफी टॉप पर रहा था। रितिक और शिवन्या उर्फ मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की जोड़ी को इसमें काफी पसंद किया गया था।
बताया जा रहा है कि इस बार मौनी रॉय इस सीरियल में नज़र आएंगी लेकिन वो इस बार रितिक और शिवन्या की बेटी के किरदार में होंगी।
नागिन सीरियल के खत्म होने पर उसके फैंस काफी निराश हुए थे। जिसके बाद इस सीरियल को दोबारा ऑनएयर करने की बात भी उठाई जा रही थी। लेकिन अब दर्शकों को इसका ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अक्टूबर में इसका पार्ट 2 जो आ रहा है।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











