'गुम है किसी के प्यार में' ने पूरे किये शानदार 1000 एपिसोड, शक्ति अरोड़ा ने शेयर की अपनी एक्साइटमेंट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने अपने दिलचस्प और मजेदार प्लॉट के साथ एक लॉयल फैन फॉलोइंग हासिल की है। शो में दिखाए गए ट्विस्ट एंड टर्न्स और हाई ऑक्टेन ड्रामा ने हमेशा दर्शकों को बांधे रखा है। इस शो में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह मुख्य किरदारों में हैं।
शो का वर्तमान ट्रैक ईशान, सावी और रीवा के इर्द-गिर्द घूमता है। ये शो अपनी लव स्टोरी के साथ लंबे समय से लोगों का दिल जीत रहा है और इसी के साथ सीरियल ने अपने 1000 एपिसोड पूरे कर लिये हैं। इस शानदार मौके पर शक्ति अरोड़ा ने शो की इस माइलस्टोन पर अपनी खुशी जाहिर की।
शो का हिस्सा बनना एक शानदार अहसास है
शक्ति अरोड़ा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "ये सफर शानदार और एक्साइटिंग रहा है, और मुझे खुशी है कि मैं दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर रहा हूं। मैं खुशनसीब हूं। यह एक शानदार एहसास है कि मैं गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा हूं और मुझे उम्मीद है कि हम कई हजार एपिसोड के साथ इस यात्रा को जारी रखेंगे। शो का हिस्सा बनने के बाद, मैं हर दिन एक व्यक्ति के रूप में विकसित हो रहा हूं। जितना ज्यादा मैं बदलाव के लिए तैयार हूं, उतना ही मेरे जीवन के अनुभव बदलते हैं। इन्हीं अनुभवों को मैं अपने अभिनय कौशल में भी शामिल करता रहता हूं।"
'गुम हैं किसी के प्यार में' का निर्माण राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन ने किया है। यह शो रात 8 बजे सोमवार से रविवार तक स्टारप्लस पर दिखाया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











