OMG ! इतनी भारी भरकम फीस..लेकिन बिग बॅास 11 को कर दिया REJECT
Recommended Video

बिग बॅास 11 के वाइल्ड कार्ड को लेकर हलचल शुरू हो गई है। एक महीने के भीतर ही इस शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की जा चुकी है।
ढिंचैक पूजा और प्रियंक शर्मा के बाद अब एक और स्टार का नाम इस शो में आपको बतौर वाइल्ड कार्ड दिखाई देता। लेकिन अब ऐसा होना मुमकिन नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार मेरी आशिकी तुमसे ही फेम शक्ति अरोड़ा को बिग बॅास में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री का प्रस्ताव दिया गया था। चौंकाने वाली खबर यह भी है कि उन्हें हर वीक के 20 लाख रूपए दिए जाने वाले थे।
शक्ति अरोड़ा की बात की जाए तो वह कलर्स चैनल के सुपरस्टार रहे हैं। मेरी आशिकी तुमसे ही के बाद उन्होंने झलक दिखला जा शो किया। लेकिन शक्ति ने इस शो में शामिल होने से मना कर दिया है।
शक्ति का मानना है कि वह शो के भीतर मौजूद नेगेटिविटी और पाॅलीटिक्स को संभाल नहीं सकते हैं। गौरतलब है कि हिना खान,हितेन तेजवानी से ज्यादा शक्ति को इस शो में एंट्री के लिए इतना बड़ा अमाउंटआॅफर किया गया है।
बहरहाल, यहां देखिए बिग बॅास के सभी कंटेस्टेंट की कमाई जानकर आप हैरान हो जायेंगे..यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications

