Shock..ब्लाॅकबस्टर 8..फाइनल से पहले..सुपरस्टार कपल का ब्रेकअप
ऐसी खबर है कि नच बलिए की इस सुपरस्टार जोड़ी का ब्रेकअप हो गया है।यहां देखिए पूरी खबर..
एक तरफ छोटे पर्दे का ब्लाॅकबस्टर शो नच बलिए 8 अपने फाइनल की तरफ बढ़ रहा है। वहीं इस शो के पिछले सीजन में नजर आ चुकी लोकप्रिय जोड़ी शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना के फैंस के लिए बुरी खबर है।
ऐसी खबर है कि इन दोनों ने चार साल के रिलेशनिप के बाद एक दूसरे से अलग रहने का फैसला किया है।शक्ति की बात की जाए तो उन्हें पवित्र रिश्ता के बाद मेरी आशिकी तुमसे ही से स्टारडम हासिल हुआ।

वहीं नेहा केवल शक्ति के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पांच महीने से अनबन चल रही थी। शक्ति इन दिनों इंडोनेशिया (जकार्ता) में एक टीवी सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं।
नेहा भी शक्ति के साथ वहां गई थी। लेकिन एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर वापस लौट आयी हैं।गौरतलब है कि नेहा ने इस खबर को बेबुनियाद बताया है।
वैसे आपको बता दें कि दोनों की शादी 2016 में होने वाली थी।लेकिन नोटबंदी के कारण दोनों ने शादी पोस्टपोन कर दी।
बहरहाल,क्या आपको पता है कि टीवी की ऐसी कई कपल हैं जो कि नच बलिए से जुड़ने के बाद एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इन सबके नाम जानकर आप हैरान रह जायेंगे..


Click it and Unblock the Notifications












