..................... shaka laka boom boom fame sanju aka Kinshuk Vaidya to welcome first baby after one year of wedding - Hindi Filmibeat

शाका लाका बू्म बूम के संजू भैया बनने वाले हैं पापा, अब अपने ही बच्चे को दिखाएंगे पेंसिल का जादू!

Kinshuk Vaidya

Kinshuk Vaidya: टेलीविजन स्टार किंशुक वैद्य अपनी पर्सनल लाइफ के एक और शानदार फेज में एंटर करने वाले हैं। एक्टर ने ये गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, किंशुक वैद्य शादी के साल भर बाद पहली बार पापा बनने वाले हैं। उन्होंने बेहद प्यारी सी तस्वीर के साथ अपने आने वाले बच्चे का ऐलान किया है।

फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि शाका लाका बूम बूम का ये पेंसिल वाला स्टार अब इतना बड़ा हो गया है कि पापा बनने वाला है। वो अपनी पत्नी दिशा नागपाल के साथ खूब तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं लेकिन फैंस अब उनके इस पोस्ट पर सबसे ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं और जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें किंशुक और दिशा दोनों एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए। दोनों के हाथ में बच्चे के शूज भी दिखे। तस्वीर को शेयर करते हुए दीक्षा नागपाल ने कैप्शन में लिखा, "जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रख रहे हैं। हमारी लव स्टोरी और भी ज्यादा स्वीट हो गई है।"

इस खुशखबरी के शेयर करते ही किंशुक और दिशा को बधाई देने वालों का तांता लग गया। कई सेलेब्स के साथ साथ ढेरों फैंस ने भी उन्हें जमकर बधाइयां दी।

Read more about: kinshuk vaidya bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X