शाका लाका बूम बूम फेम एक्टर किंशुक वैद्य की हुई सगाई, पार्टनर को कुछ इस अंदाज में पहनाई रिंग, देखें PHOTOS

Kinshuk Vaidya

Shaka Laka Boom Boom fame actor Kinshuk Vaidya got engaged: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो शाका लाका बूम बूम हर घर में फेमस हुआ था। शाका लाका बूम बूम लोगों का फेवरेट शो रह चुका है। खास तौर पर इस शो में संजू का किरदार निभाने वाले किंशुक वैद्य को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। भले ही शो को खत्म हुए सालों हो गए हों, लेकिन आज भी यह शो काफी पॉपुलर है।

किंशुक वैद्य ने रचाई सगाई
बता दें कि शो के लीड स्टार किंशुक वैद्य आज काफी हैंडसम हो गए हैं। वह अब कई टीवी सीरियल में अपना टैलेंट दिखाते नजर आते हैं। उनके लुक्स के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चाओं में रही है। बता दें कि हाल ही में आपके फेवरेट एक्टर संजू उर्फ किंशुक वैद्य ने सगाई कर ली है। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

मंगेतर के साथ ट्यूनिंग सेट करते आए नजर
किंशुक वैद्य अब अपने जीवन का नया सफर शुरू कर चुके हैं। हाल ही में वायरल हुईं उनकी सगाई की तस्वीरों में देख सकते हैं कि किंशुक वैद्य नीले रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं और वहीं उनकी मंगेतर भी ट्यूनिंग सेट करती दिख रही हैं। किंशुक ने दीक्षा नागपाल के साथ सगाई की है। जो नेवी ब्लू कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

डांसर हैं दीक्षा नागपाल
दीक्षा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी सगाई की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जहां वह अपनी और किंशुक की रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने कैप्शन में एक ईवल आई बनाई है। उनकी इस तस्वीर पर लोग नए सफर की उन्हें जमकर बधाई देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि दीक्षा नागपाल पेशे से कोरियोग्राफर हैं। वह कई टीवी सीरियल और फिल्मों में सितारों को डांस सिखा चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X