पाकिस्तान की इस हसीना को इंटीमेट सीन करना पड़ा भारी, मां से पड़ी डांट तो रिश्तेदारों ने उठाए सवाल
Shaista Lodhi Mother Objected Romantic Scenes: शाइस्ता लोधी आज के वक्त में दुनिया भर में फेमस हो चुकी है। वह पाकिस्तान सिनेमा की एक जानी-मानी एक्ट्रेस और होस्ट भी है। उन्होंने कई सारे टॉप शोज में भी काम किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने टीवी शोज में रोमांटिक सीन को लेकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि शो में हीरो के साथ में रोमांटिक बेडरूम सींस करना उनकी मां को पसंद नहीं था। उनके रिश्तेदार भी ऐसे सींस को पसंद नहीं करते थे।

शाइस्ता लोधी को मां ने डांटा
शाइस्ता लोधी ने एक पॉडकास्ट के दौरान इन सब चीजों को लेकर बात की थी। अब उन्होंने बताया कि "एक शो में मेरा हीरो के साथ में एक सीन फिल्माया गया था। तब सीन में फैमिली टाइम दिखाया गया। इसमें मैं और हीरो बेड पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। वह सीन तो हो गया था लेकिन मेरी अम्मी भी तब बहुत ज्यादा टीवी शो नहीं देखी थी। तो उन्हें इस बारे में कुछ ज्यादा खबर नहीं थी।"
शाइस्ता लोधी ने आगे बताया कि "दूसरे दिन जब मैं अपनी अम्मी के कमरे में गई थी तो उन्होंने मुझसे सवाल किया कि तुम किस तरीके के शो में काम कर रही हो? मैंने उनको हैरान होकर पूछा कि क्या मतलब है आपका? तो उन्होंने मुझे कहा कि तुम किसके साथ में शो कर रही हो। तब मैंने उन्हें अपने सीरियल के बारे में बताया कि मेरा शो ऑन एयर हो गया है।"
शाइस्ता लोधी ने इस पर आगे बात की और बताया कि उनके रोमांटिक सीन पर उनके रिश्तेदारों को भी समस्या थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी अम्मी ने उन्हें बताया था कि भारत से उनकी एक कजिन का फोन उन्हें आया था। रोमांटिक सीन पर उन्होंने एतराज जाहिर किया था। एक्ट्रेस की अम्मी से उनके रिश्तेदार ने कहा था कि अपनी बेटी को शो में भले ही कुछ भी करवा लो लेकिन उन्हें किसी के साथ सोना नहीं चाहिए था।
शाइस्ता लोधी का करियर
शाइस्ता लोधी के करियर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि साल 2001 में उन्होंने VJ के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में उन्होंने काफी सारे शोज को होस्ट किया। इसके बाद में 2016 में उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया था। उन्हें सबसे पहले सीरियल वादा में देखा गया था। इसके बाद वह कई सारे टीवी शोज में नजर आई थी और कई रियलिटी शोज में भी देखी जा चुकी है।
शाइस्ता लोधी की निजी जिंदगी
शाइस्ता लोधी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि उनका पहला पति के साथ में तलाक हो चुका है। साल 1999 में उनकी पहली शादी हुई थी। लेकिन साल 2012 में उनका तलाक हो गया और पहली शादी से तीन बच्चे भी हैं। इसके बाद उनकी जिंदगी में एक बार फिर से प्यार आया और 2015 में उन्होंने दूसरी शादी की।


Click it and Unblock the Notifications