बेटी की विदाई में फूट-फूट कर रोए तारक मेहता, भावुक पल की वीडियो हुई वायरल
Shailesh Lodha Daughter Wedding: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल से मशहूर हुए शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की 6 जुलाई को शादी हो चुकी है। शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक भी पहुंचे।

अब शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी की कई सारी वीडियो और फोटो वायरल होते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड के अभिनेता विक्की कौशल भी इससे शादी में शामिल हुए। जहां वो शैलेश की पगड़ी ठीक करते नजर आए। उन्होंने स्वरा के साथ में भी तस्वीरें क्लिक करवाई और शैलेश के साथ में वक्त बिताया।
स्वरा की शादी में इन सितारों ने की शिरकत
शादी में विक्की कौशल के साथ-साथ रजा मुराद, राकेश बेदी और सुदेश भोसले जैसे कलाकार नजर आए। साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, योग गुरु बाबा रामदेव भी शामिल हुए। यह शादी बहुत ही धूमधाम से हुई है और शादी में सभी लोगों ने काफी एंजॉय भी किया है।
ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं स्वरा
स्वरा ने अपनी शादी के लिए व्हाइट कलर का लहंगा चुना और उन्होंने रेड कलर की ज्वेलरी पहनी हुई थी। बालों को उन्होंने खुला रखा हुआ था और इस दौरान स्वरा काफी ज्यादा खुश भी नजर आ रही थी।
बेटी की शादी में भावुक हुए शैलेश
शैलेश लोढ़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। वह अपनी बेटी स्वरा की विदाई में काफी भावुक हो गए और बेटी को गले लगा कर विदा करते हुए नजर आए। उन्होंने बेटी की शादी में काफी एंजॉय भी किया।
शैलेश लोढ़ा का करियर
अगर हम शैलेश लोढ़ा की बात करें तो आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उन्होंने तारक मेहता का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्हें काफी पसंद भी किया गया था। शो में कई साल काम करने के बाद उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications