सलमान ने अलापा शाहरूख राग, बिग बॉस के लिए बताया बेहतर

जिसमें शाहरूख खान का नाम सबसे ऊपर है। जिसको सुनते ही सलमान ने मीडिया को चौंकाने वाला बयान दिया है। सलमान ने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर इसकी मेजबानी शाहरुख खान करें तो वह बेहतर मेजबान साबित होंगे।
सलमान-शाहरूख.. मुलाकात तो हुई पर बात नहीं हुई..
अपने आने वाली फिल्म 'किक' के 'डेविल' गाने की लांचिंग के मौके पर 48 वर्षीय सलमान से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "'बिग बॉस' के आनेवाले सत्र की मेजबानी करने की संभावना है भी और नहीं भी।"
उनके न होने पर शो की मेजबानी के सवाल पर सलमान ने कहा, "अगर मैं शो की मेजबानी नहीं करता हूं, तो शाहरुख खान 'बिग बॉस' के इस सत्र की मेजबानी के लिए सबसे बेहतर रहेंगे।"
'बिग बॉस' लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी बिग ब्रदर' का भारतीय रूपांतरण है। इस शो को अभी तक सलमान खान के अलावा शिल्पा शेट्टी, अरशद वारसी, अमिताभ बच्चन और संजय दत्त होस्ट कर चुके हैं।
सलमान खाम बिग बॉस 4, बिग बॉस 5, बिग बॉस 6, बिग बॉस 7 के होस्ट रहे हैं। सलमान के आने से इस शो की टीआरपी हमेशा से काफी हाई रही है। इसलिए शो वाले सलमान को मनाने में लगे हुए है। आपको बता दें कि संजय दत्त ने सलमान खान के साथ बिग बॉस का मंच शेयर किया था।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











