PICS: एक ही फ्रेम में दिखे शाहरूख- सलमान.. धमाका करने की तैयारी
[टेलीविजन] आख़िरकार सलमान खान और शाहरुख़ खान के फैन्स का लंबा इंतजार खत्म हुआ। दरअसल जल्द ही शाहरुख़ खान सलमान खान के शो बिग बॉस-डबल-ट्रबल के सेट पर अपनी आगामी फिल्म दिलवाले का प्रमोशन करते हुएनजर आयेंगें।
जैसा की हमने आपको पहले ही बता दिया था कि शाहरुख़ आपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आयेंगें। जिसके लिए हाल ही में दोनों सितारों ने महबूब स्टूडियो में इसकी शूटिंग पूरी की। इस मौके पर कलर्स की वेबसाइट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सलमान और शाहरूख बिग बॉस डबल ट्रबल के प्रोमो शूट पर साथ आए। यह ऐतिहासिक एपिसोड जल्द ही दर्शकों के समक्ष होगा। ।
[RUMOUR: एक बार फिर शाहरूख- सलमान आएंगे साथ.. Hint- 'दिलवाले']
हालाँकि बिग-बॉस डबल-ट्रबल के सेट पर शाहरुख़ खान से पहले वरुण धवन और कृति सेनन फिल्म दिलवाले का प्रमोशन करते हुए नजर आ चुके हैं। रोहोत शेट्टी निर्देशित फिल्म दिलवाले काजोल लंबे अर्से के बाद शाहरुख़ के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगीं। फिल्म में वरूण धवन और कृति सेनन भी हैं, 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
स्लाइड्स में देखिये सलमान खान और शाहरुख़ खान ने कैसे शूट किया


Click it and Unblock the Notifications