कपिल Vs कृष्णा ने बांटा बॉलीवुड...इधर सलमान...उधर शाहरूख
[टेलीविजन] अगर टीवी इंडस्ट्री में हाल ही में कुछ हुआ है तो वो है कपिल शर्मा Vs कृष्णा अभिषेक। कपिल शर्मा और कलर्स में काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। और अब इस लड़ाई पर बॉलीवुड के दो हिस्से हो चुके हैं।
एक तरफ हैं सलमान खान तो दूसरी तरफ शाहरूख खान। गौरतलब है कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के नाम की ही तरह कॉमेडी नाइट्स बचाओ लाने के लिए कपिल कलर्स से नाराज़ थे और ये जायज़ भी था।
[बेस्ट आलोक नाथ Jokes]
खैर, बात काफी बढ़ी और कपिल ने कलर्स शो छोड़ दिया, वहीं सलमान जो फिलहाल कलर्स की जान हैं, कृष्णा का नया शो प्रमोट करने के लिए उसके सेट तक पर पहुंच गए।
खैर, कपिल शर्मा को इस बीच काफी कुछ कहा गया पर उन्होंने सभ्यता के नाते किसी को कुछ नहीं बोला। अब सूत्रों की मानें तो कपिल के नए शो का आगाज़ करेंगे शाहरूख खान, फैन प्रमोशन के साथ!
इतना ही नहीं कपिल के शो के लिए करीना कपूर, साइना नेहवाल, विराट कोहली और अर्जुन कपूर अपना प्रोमो भी शूट कर चुके हैं। देखिए कपिल को बेइज़्जत करने के लिए किस लेवेल तक गए कृष्णा -


Click it and Unblock the Notifications











