..................... Shahrukh Khan's Zero beats Race 3 and Uri The Surgical Strike in its TV premiere - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की 'ज़ीरो' का टीवी डेब्यू हिट रहा- विकी कौशल की 'उरी' भी हो गई पीछे

By Staff

शाहरुख खान की पिछली रिलीज फिल्म जीरो भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो। लेकिन दर्शकों के बीच फिल्म का काफी इंतजार था। नतीजतन फिल्म टीवी पर डेब्यू के साथ ही हिट रही है। फिल्म की रिलीज के अब 8 महीने बाद बीते दिनों इसका टीवी प्रीमियर हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्‍म ने टीवी पर बेहतरनी परफॉर्म किया है।

पहली टीवी स्‍क्रीनिंग में शाहरुख खान की जीरो ने करीब 1 करोड़ इम्‍प्रेशन्‍स हासिल किए हैं। लिहाजा, 'जीरो' ने सलमान खान की 'रेस 3' और विकी कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक' को पीछे छोड़ दिया है। कोई शक नहीं कि शाहरुख फैंस इस खबर से खुश होंगे। जीरो 2019 की टॉप टीवी प्रीमियर्स लिस्‍ट में छठे स्थान पर है। इस लिस्ट में टॉप है अजय देवगन की टोटल धमाल।

Zero

जीरो की बात करें तो आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म लंबे समय तक चर्चा में रही थी। जब तक है जान के बाद दूसरी बार शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना कैफ की जोड़ी साथ आ रही थी। लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, लोगों का उत्साह ठंडा पड़ गया। लोग फिल्म के कंटेंट से जुड़ नहीं पाए। 200 करोड़ के बजट बनी इस फिल्म ने महज 90 करोड़ की कमाई की।

बहरहाल, जीरो के बाद फिलहाल शाहरुख खान ने किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि शाहरुख एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर और उनके दिलों पर कब्जा करने की तैयारी में लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X