RUMOUR: एक बार फिर शाहरूख- सलमान आएंगे साथ.. Hint- 'दिलवाले'
[टेलीविजन] आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब हम एक बार फिर सलमान खान और शाहरूख खान को साथ देखेंगे। जी हां, जल्द ही कलर्स के टीवी शो बिग बॉस 9 में हम इन दो सितारों को देखने वाले हैं। शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म 'दिलवाले' का प्रमोशन करने यहां आएंगे.. लेकिन कब?

जी हां, आपके इस सवाल का जवाब भी हमारे पास है। काफी समय से अफवाह चल रही थी कि शाहरूख बिग बॉस में कब आने वाले हैं। बहरहाल, हमें पता चला है कि वह धमाकेदार तारीख है- 5 या 6 दिसंबर।
सलमान की बात से उड़ जाएगी नींद.. दोस्त, रिश्तेदार.. सब हो जाएं ALERT
शाहरूख खान की दिलवाले 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अगर सब कुछ सही रहा तो शाहरूख- सलमान फैंस के लिए यह मौका जरूर आएगा। याद दिला दें, सलमान खान बिग बॉस में आने का शाहरूख को ओपन इंविटेशन भी दे चुके हैं।
Oooo.. तो इसीलिए इस 'दोस्त' ने छोड़ा शाहरूख खान का साथ!
सलमान ने कहा कि मुझे बहुत खुशी होगी, यदि शाहरूख बिग बॉस के घर आते हैं और कंटेस्टेंट्स के साथ समय गुजारते हैं। यदि वो चाहें तो वो अपनी फिल्म (दिलवाले) का प्रमोशन करने इस घर में आ सकते हैं। हम्मम.. लगता है शाहरूख ने अपने दोस्त की बात मान ली है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

