RUMOUR:एक बार फिर शाहरूख- सलमान आएंगे साथ..Hint-'डियर जिंदगी'
खबरों की माने तो शाहरुख खान सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 10 के सेट पर फिल्म अपनी आगमी फिल्म डियर जिन्दगी को प्रमोट करते हुए नजर आ सकते है।
सलमान खान और शाहरुख खान को एकसाथ देखना हर किसी तम्मना है जिसे बिग बॉस ने पूरा कर दिया है। इसी के साथ ही दर्शकों को जल्द ही बिगबॉस के सेट पर देखने को मिलेगी सलमान-शाहरुख की यारी दोस्ती और ढेर सारी मौजमस्ती।

जी हां खबरों की माने ने शाहरुख बिग बॉस सीजन 10 के सेट पर फिल्म अपनी आगमी फिल्म 'डियर जिन्दगी' को प्रमोट करते हुए नजर आ सकते है। बता दें पिछली बार सीजन 9 में शाहरुख खान बिग बॉस के सेट पर अपनी फिल्म 'दिलवाले' को प्रमोट करते हुए दिखाई दिए थे।
उस एपिसोड के दौरान शो में सलमान-शाहरुख की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली थी।एक बार फिर शाहरुख बिग-बॉस के सेट पर फिल्म 'डियर जिन्दगी' को आलिया भट्ट के साथ प्रमोट करते हुए नजर आयेंगे।
बिग बॉस 10: जारी है सलमान-जॉन के बीच Cold-War...
लेकिन यह मजा दर्शको के लिए तब और तिगुना हो जायेगा अगर आमिर खान भी सलमान-शाहरुख को बिग-बॉस के सेट पर ज्वाइन करे। बता दे, जल्द ही आमिर खान की पहलवानी पर आधारित फिल्म दंगल रिलीज होने को तैयार है। फिल्म दंगल के प्रमोशन की शुरुआत हो चुकी है।
बता दे, आखिरी बार आमिर-शाहरुख-सलमान पहली बार एक साथ एक मंच रजत शर्मा के शो में नजर आये थे। अगर एक बार फिर ये तिकड़ी बिग बॉस के सेट पर साथ आ जाये तो शो की टीआरपी में भी जबरदस्त उछाल देखने
को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications

