मुझे सालों पहले बिग बॉस की होस्टिंग ऑफर की जा चुकी है: शाहरूख खान
अब ये तो खबर है। भई शाहरूख खान टीवी पर एक बार फिर से पांव जमाने की कोशिश करेंगे इंडिया पूछेगा - सबसे शाणा कौन नाम के गेम शो से। लेकिन ज़रा ठहरिए जनाब, शाहरूख खान अगर चाहते तो काफी सालों पहले टीवी पर फिर से नज़र आ सकते थे। लेकिन उन्हें ऑफर पसंद नहीं आया और बाकी तो इतिहास है।
जी हां, एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शाहरूख ने बताया कि उन्हें बहुत पहले ही बिग बॉस की होस्टिंग का ऑफर मिला था पर उन्हें सवाल जवाब के कॉन्सेप्ट पर बने शो ज़्यादा पसंद हैं इसलिए उन्होंने बिग बॉस नहीं किया। इसके बाद तो बिग बॉस के फैन्स जानते हैं कि नो सलमान नो बिग बॉस!
खैर अब सवाल ये है कि शाहरूख जो कौन बनेगा करोड़पति और क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं जैसे गेम शो होस्ट कर चुके हैं, सबसे शाणा कौन में क्या कमाल कर पाते हैं। हालांकि शो का कॉन्सेप्ट क्या है इस बारे में अभी कुछ भी रिवील नहीं हो पाया है लेकिन उम्मीद है कि इस बार शाहरूख सलमान जैसा कोई जलवा अपनी होस्टिंग में दिखा दें वरना इंडिया से शाणा बनना उन्हें भारी पड़ेगा!


Click it and Unblock the Notifications
