बिग बॉस को लेकर शाहरुख-सलमान के फैन्स में छिड़ी जंग
सलमान खान का टीवी शो बिग बॉस जो कि लोगों में इतना फेमस है आजकल इस बात को लेकर चर्चा में है कि इस साल इस शो को सलमान खान नहीं बल्कि सलमान खान के ही सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी शाहरुख खान कर रहे हैं। हर किसी को इस बात की ही चिंता है कि सलमान खान की जगह अगर शाहरुख खान इस शो को होस्ट करेंगे तो क्या ये शो लोगों को उतना ही पसंद आएगा या फिर क्या सलमान खान के टैग के साथ चल रहे है इस शो को करने के लिये शाहुरुख खान हां करेंगे ताकि वो ये दिखा सकें कि वो सलमान से भी ज्यादा इस शो को सफल बना सकते हैं। वैसे तो अभी तक इस खबर को लेकर कुछ भी कंफर्मेंशन नहीं मिली है लेकिन फिर भी ये खबर जोरो पर है कि सलमान की जगह इस साल शाहरुख इस शो में नज़र आएंगे।
बिग बॉस के अभी तक पूरे 6 सीजन आ चुके हैं। इन 6 सीजन में संजय दत्त और सलमान खान दोनों शो को होस्ट करते नज़र आए हैं। लेकिन इस साल खबर है कि ना ही संजय दत्त और ना ही सलमान खान इस शो में नजर आएंगे। बल्कि शाहरुख खान इस साल शो को होस्ट बनेंगे। लेकिन देखा जाए तो शाहरुख खान के फैन्स को ये बात हजम नहीं हो रही है कि वो इस शो को होस्ट करें। क्योंकि इस शो के साथ सलमान खान का नाम जुड़ा हुआ है।
बिग बॉस के होस्ट रह चुके संजू बाबा तो पहले ही जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं और उनके पास सिर्फ इतना वक्त है कि वो अपनी फिल्मों को पूरा कर सकें। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर खासा व्यस्त हैं। वैसे भी सलमान खान की फिल्मों को आजकल काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब सलमान खान की जगह शाहरुख खान के इस शो को करने को लेकर फैन्स का क्या कहना है ये जानने के लिए पढ़िये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications