PROMO: कपिल शर्मा का शो.. पहले गेस्ट शाहरूख खान.. मस्ती तो फाइनल है बॉस!
[टेलीविजन] कपिल शर्मा एंड टीम का नया शो द कपिल शर्मा शो, सोनी टीवी पर अप्रैल में शुरू होने वाला है। और शो के पहले एपिसोड की डीटेल्स आ चुकी हैं। दरअसल, शो का पहला एपिसोड लाइव होगा, दिल्ली में और इसमें शिरकत करेंगे शाहरूख खान।
वहीं उससे पहले, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल छोड़ने के बाद कपिल शर्मा एंड टीम ने जितने भी लाइव शो किए हैं, उन सबके बेस्ट सीन भी इस पहले एपिसोड में दिखाए जाएंगे। कोई शक नहीं कि यह एक धमाकेदार शो होने वाला है। वहीं शाहरूख भी अपनी फिल्म फैन के प्रमोशन के साथ इस शो में चार चांद लगाने वाले हैं।
UPDATE: प्रत्युषा बनर्जी SUICIDE केस.. खुदकुशी के समय प्रेग्नेंट थीं एक्ट्रेस!
यकीन नहीं होता तो आप कपिल के शो का यह प्रोमो देख सकते हैं, जहां दोनों कपिल शाहरूख खान के फैन बने नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों एक दूसरे की टांग भी खींच रहे हैं।
यहां देखें द कपिल शर्मा शो का प्रोमो-


Click it and Unblock the Notifications


