क्या 'जीरो' के बाद अब नेटफ्लिक्स सीरिज में दिखेंगे शाहरुख खान? देंखे वीडियो
शाहरुख खान ने फिल्म जीरो के बाद किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। लिहाजा, हर अगली फिल्म के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख नेटफ्लिक्स के एक शो से जुड़ने वाले हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां शाहरुख फोन पर किसी से बात करते हुए दिख रहे हैं। यह आने वाले शो की झलक हो सकती है।
नेटफ्लिक्स ने 25 सेकेंड का एक टीजर रिलीज किया है, जिसमें शाहरुख फोन पर किसी से बातें करते दिखाई दे रहे हैं और खुद को एक ऐसा एक्टर बताते दिख रहे हैं जो कोई भी रोल कर सकता है। लेकिन, झटका उन्हें तब लगता है जब पता चलता है कि फोन किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि किसी खुफिया एजेंसी में भर्ती का है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ये टीजर शाहरुख खान की पहली वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड के लिए है जिसमें इमरान हाशमी लीड रोल कर रहे हैं। जबकि शाहरुख इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। 7 एपिसोड की ये सीरीज बिलाल सिद्दीकी के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है और अगले महीने की 27 तारीख को रिलीज हो रही है।
बार्ड ऑफ ब्लड एक ऐसे जासूस की कहानी है जिसे नौकरी से निकाले जाने के बाद फिर से काम पर बुलाया जाता है। कबीर आनंद नाम के इस किरदार का अतीत सबसे छुपा हुआ है क्योंकि वर्तमान में वह एक प्रोफेसर के तौर पर पंचगनी में काम कर रहा है। इमरान हाशमी भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications