Aryan Khan: TV एक्ट्रेस संग पार्टी करते दिखे शाहरुख के नवाबजादे, हसीना ने फोटो पोस्ट कर खोल दी पोल

Aryan Khan With Roshni Walia: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जितने अपने काम के लिए जाने जाते हैं, उतने ही उनके लाडले पार्टीज करने के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन आए दिन किसी ना किसी पार्टी का हिस्सा बन ही जाते हैं और हाल ही में उन्हें एक और पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस के संग तस्वीरें भी खिंचवाई।
रोशनी के साथ आर्यन
आर्यन बड़ी पार्टियों में दिखने वाला कोई अनजान चेहरा नहीं है। किसी ना किसी सोशल मीडिया पोस्ट से उनकी मौजूदगी का पता चलता ही रहता है। हाल ही में, एक टीवी डीवा को आर्यन खान के साथ पार्टी करते हुए देखा गया और इनकी फोटोज ने कई लोगों की दिलचस्पी जगा दी और यह डीवा कोई और नहीं बल्कि रोशनी वालिया हैं, जी हां आपने सही पढ़ा। रोशनी ने समय के साथ अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है और रोशनी आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी लाइफ के अपडेट के बारे में बताती रहती हैं। वो हाल ही में एक पार्टी में गई थीं और वहां उन्होंने आर्यन खान के साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाई हैं जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।
कौन हैं रोशनी वालिया
मात्र 21 साल की रोशनी वालिया टीवी जगत के कई शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने टीवी शो 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' में शानदार काम किया। इसके बाद रौशनी टीवी शो 'रिंगा रिंगा रोजेस' में नजर आईं। यही नहीं, उन्होंने 'भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप' में लीड रोल निभाया था। इसके अलावा रोशनी कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं जैसे- 'माय फ्रेंड गणेशा-3' और 'मछली जल की रानी है'। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2019 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'आई एम बन्नी' की कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 में स्क्रीनिंग भी थी, जिसे लेकर रोशनी के नाम की खूब चर्चा भी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











