Zero नहीं ये है शाहरूख-सलमान का असली ब्लॅाकबस्टर,तस्वीरें Leak,फैंस के लिए सरप्राइज
सलमान खान इस साल शाहरूख खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म जीरो मेें कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। जिसकी पहली झलक ईद के दौरान देखने को मिली। लेकिन अब सलमान और शाहरूख खान की एक और तस्वीर वायरल हो रही है।
जहां पर दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर और कहीं की नहीं बल्कि दस का दम के एक स्पेशल एपिसोड की है। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि सलमान खान के शो दस का दम में अपनी धमाकेदार एंट्री के साथ शाहरूख खान इस शो की टीआरपी को बढ़ाते हुए नजर आयेंगे।

वैसे यह पहली बार नहीं दोनों कई बार एक साथ टीवी पर दिखाई दिए हैं। दोनों को बिग बॅास के दौरान भी साथ देखा गया था। गौरतलब है कि दस का दम से सलमान के कमबैक पर चैनल को हाई टीआरपी की उम्मीद थी।
हालांकि ऐसा हो ना सका। सलमान खान का शो टीआरपी पर पूरी तरह से फ्लॅाप होता हुआ नजर आया। इसके देेखते हुए अब दस का दम को वीकेंड पर सिफ्ट कर दिया गया है।
ऐसी खबर है कि दस का दम के फिनाले में सलमान और शाहरूख एक साथ नजर आ सकते हैं। यहां देखिए दोनों की लीक हुई तस्वीर
यहां देखिए शाहरूख और सलमान की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











