खूब जमेगा रंग, जब मिल बैठेंगे तीन खान, शाहरूख, आमिर और सलमान
सलमान खान और शाहरूख ने होथ क्या मिलाया, पूरी इंडस्ट्री खान तिकड़ी को जोड़ने में भिड़ गई है। अर्पिता खान की की शादी में एक बार जहां हमने शाहरूख- सलमान को साथ देखा, तो दूसरी बार सलमान-आमिर साथ आए। लेकिन तीनों को साथ देखने के लिए लोगों की आंखें तरस गई।

खैर, अब जल्द ही वह दिन आने वाला है, जब बॉलीवुड की यह सुपर खान तिकड़ी एक साथ नजर आने वाली है। और यह मौका होगा रजत शर्मा की पॉपुलर शो 'आप की अदालत'। यह बॉलीवुड फैन्स के लिए काफी बड़ा दिन होगा।
इस दिन के पहले तीनों खान को एक साथ स्क्रीन पर देखने का मौका इनके फैंस को कभी नहीं मिला। लिहाजा, यह काफी बड़ा मौका साबित होने वाला है। वहीं, इन सबके बीच रजत शर्मा के सवालों का जाल, जहां अच्छे अच्छे फंस जाते हैं। आपको बता दें, ये तीनों सितारे अलग अलग 'आप की अदालत' में आ चुके हैं।
वहीं, अर्पिता की शादी के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों खान एक दूसरे के सामने होगें। जो देखना काफी दिलचस्प होगा। बॉक्स ऑफिस के तीनों बादशाह को एक साथ देखने का मौका शायद ही कोई छोड़ना चाहेगा। आपको बता दें, यह एपिसोड 2 दिसंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में शूट किया जाएगा। और यह अवसर होगा 'आप की अदालत' की 21वीं सालगिरह का।
वहीं, आपको बता दें, इतना ही नहीं, बल्कि इस मौके पर बॉलीवुड सितारे रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications