Betaal First Look- शाहरुख खान का तगड़ा धमाका- वेब सीरीज 'बेताल' का पहला लुक रिलीज
शाहरुख खान वैसे तो किसी फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा में नहीं रहे लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक राहत की खबर आ रही है। गौरतलब है कि वो एक्टिंग तो नहीं कर रहे हैं लेकिन एक फिल्ममेकर के तौर पर फैंस का मनोरंजन कर रहे है। इस समय उनकी अगली वेब सीरीज जिसका नाम बेताल है.. को लेकर एक शानदार खबर आ रही हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला लुक रिलीज कर दिया दिया है और ये काफी धमाकेदार लग रहा है।
शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले ये वेब सीरीज बन रही है। इसका फर्स्ट लुक जैसे ही सामने आया ये लगातार ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसके लिए पागल है। ये पहली बार नहीं है जब सुपरस्टार ने किसी वेब सीरीज के लिए अपना पैसा लगाया हो बल्कि काफी समय से वो नेटफ्सिक्स के साथ काम कर रहे हैं।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल का हो गया है ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने पोस्ट की चौकाने वाली तस्वीर!


Click it and Unblock the Notifications