सबसे शाना कौन में भी शाहरुख की एक्सप्रेस...रेडी स्टेड पो
एंड टीवी के शो सबसे शाना कौन को लेकर शाहरुख खान के फैंस बेहद उत्साहित हैं। केबीसी 3, पांचवी पांच के बाद एक बार फिर शाहरुख खान बतौर होस्ट एक गेम शो में नज़र आने वाले हैं। शाहरुख खान के इस शो में उनकी हिट फिल्मों की भी झलक सी आपको मिलेगी। इन फिल्मों में चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर शामिल हैं। इस शो के दौरान शाहरुख कुछ अपने हिट डायलॉग्स बोलते दिखेंगे।

चेन्नई एक्सप्रेस की टैगलाइन थी रेडी स्टेडी पो.. जो कि सबसे शाना कौन में भी सुनने को मिलेगी। साथ ही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख खान का डायलॉग था कि जिंदगी हर हारे हुए इंसान को एक मौका देती है जीतने का। तो इस गेम शो में भी शाहरुख खान इस डायलॉग को बोलते हुए दिखेंगे। साथ ही शाहरुख खान के इस शो में आने के बाद शो के फोरमैट में कुछ नया जोड़ा गया जो थी एक्सप्रेस यानी ट्रेन।
सबसे शाना कौन में एक पड़ाव है जिसमें एक ट्रेन सी चलेगी यानी की दुनिया भर के लोगों की तस्वीरों की एक रेल सी प्रतिभागियों के सामने चलेगी जिसे वो बज़र बजाकर रोकेंगे। फिर जो लोग सेलेक्ट होंगे वो प्रतिभागियों से सवाल पूछेंगे। तो इस पड़ाव का नाम दिया गया है एक्सप्रेस। तो कुल मिलाकर सबसे शाना कौन में शाहरुख खान के साथ ही काफी हिट फैक्टर वाली चीजें शामिल की गयी है। उम्मीद है कि ये शो भी टीवी पर शाहरुख खान की तीसरी इनिंग को सफल बनाए।


Click it and Unblock the Notifications