शाहरूख खान -रणवीर सिंह और सुनील ग्रोवर, 2018 का दीवाली के बाद सबसे बड़ा धमाका !
कपिल शर्मा शो को कड़ी टक्कर देने के लिए अब टीवी पर सुनील ग्रोवर शो की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। जी हां, स्टार प्लस जल्द ही सुनील ग्रोवर के साथ कॅामेडी की एक मिनी सीरीज लेकर आ रहा है।
इसकी शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि इस मिनी सीरीज का टेलीकास्ट केवल वीकेंड पर किया जाएगा। सुनील ग्रोवर के साथ इस शो में कई लोकप्रिय कॅामेडियन की एंट्री हो सकती है।

कहा जा रहा है कि सुदेश लाहिरी भी सुनील के साथ इस शो को होस्ट करते हुए नजर आयेंगे। सुनील ग्रोवर इस शो में एक उत्तर प्रदेश के एक युवा लड़के के किरदार में दिखाई देंगे। ज्यादा लंबा ना रखते हुए इस कॅामेडी की सीरीज को केवल 14 एपिसोड तक सीमित रखा गया है।
शो की टीआरपी और बाकी मामलों को देखते हुए इस शो का एपिसोड बढ़ाया जा सकता है। खबर यह भी है कि इस शो की शुरुआत दिसंबर में होने वाली है।
ऐसे में रणवीर सिंह अपनी फिल्म सिंबा और शाहरूख खान अपनी फिल्म जीरो का प्रमोशन करते हुए इस शो के पहले एपिसोड का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वीकेंड पर रात 9 बजे इसका टेलीकास्ट हो सकता है।
बहरहाल,रियलिटी शो के मामले में कई सुपरस्टार अपने यूनिक आइडिया के साथ फ्लॅाप साबित हुए हैं...यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
