कॅाफी विद करण 6 में एक साथ धमाका करेंगे शाहरूख -रणबीर, इंतजार मुश्किल !
कॉफी विद करण(Koffee With Karan) के सीजन 6 के लिए इससे बड़ी खबर नहीं हो सकती है। जहां हर बार आपने शाहरूख को करण जौहर के कॅाफी विद करण में स्पेशल और हाई टीआरपी एपिसोड में देखा है।
वहीं इस बार करण ने अपने कॅाफी में नया ट्विस्ट डाला है। सीजन 1 में जहां शाहरूख ने कॅाफी विद करण की ओपनिंग की थी। वहीं अब सीजन 6 में शाहरूख कॅाफी विद करण के फाइनल एपिसोड में नजर आने वाले हैं।

इस बार उनका साथ देने के लिए कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर तैयार हैं। जी हां, ऐसी खबर है कि काफी विद करण के सबसे स्पेशल गेस्ट शाहरूख जहां रणबीर के साथ यंग स्टार्स की तारीफ करते हुए नजर आयेंगे।
रणबीर पहली बार आलिया को लेकर अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं ऐसा माना जा रहा है कि कॅाफी विद करण का फाइनल एपिसोड काफी शानदार और सरप्राइज से लबरेज होने वाला है।
फिलहाल इस सीजन के दो एपिसोड आॅन एयर हो चुके हैं। आलिया और दीपिका के एपिसोड से ज्यादा फैंस ने रणवीर और अक्षय के एपिसोड को ज्यादा पसंद किया है।
बहरहाल,यहां देखिए इस बार कि गेस्ट लिस्ट में कौन से स्टार्स हो सकते हैं कॅाफी विद करण का हिस्सा.


Click it and Unblock the Notifications












