केबीसी में शाहरूख देगें अमिताभ को मसाज

दरअसल अमिताभ, किंग खान से पूछेगें कि जब वो इस शो को होस्ट कर रहे थे तो उन्होंने क्या खास किया तो किंग खान ने बोला कि वो जब इस शो को होस्ट करते थे।
तो उन्हें महसूस होता था कि जो भी प्रतिभागी हॉट सीट पर आता था तो वो बहुत घबराया हुआ होता था, तो वो उसको रिलैक्स करने के लिए प्रतिभागियों को मसाज देते थे। जब अमिताभ ने पूछा कि वो कैसे मसाज देते थे तो किंग खान ने उन्हें मसाज देकर बताया कि वो इस तरह अपने प्रतिभागियों को मसाज देते थे।
यही नहीं शाहरूख, अमिताभ को भी हॉट सीट पर बिठाकर कुछ सवाल पूछेगें। इस शो के दौरान किंग खान अपनी आने वाली फिल्म रॉ वन का प्रमोशन भी करेगें और इस फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलू भी बतायेगें। कुल मिलाकर केबीसी का ये शो बड़ा ही चटपटा और रोमाचंक होने वाला है। ये शो किस दिन प्रदर्शित होगा ये तो अभी तय नही है लेकिन इतना तय है कि ये शो बहुत जल्द आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











