20 अक्टूबर को शाहरूख, अमिताभ से पूछेंगे सवाल

Shah Rukh Khan
इन दिनों शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म रॉ वन के प्रमोशन के लिए दिन-रात एक किये हुए हैं। इसी के तहत वो कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर भी अवतरित होने वाले हैं। जिसकी बात लंबे अरसे हो रही थी लेकिन ये तय नहीं था कि ये शो किस दिन आने वाला है। लेकिन अब ये बात पूरी तरह से साफ हो गयी है। जी हां शहंशाह और बादशाह का ये शो आपको सोनी टीवी को रात साढ़े आठ बजे गुरूवार को यानी बीस अक्टूबर वाले दिन देखने को मिलेगा।

इस शो के जरिये जहां किंग खान अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म रॉ वन का प्रमोशन करेगें वहीं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी करेगें। यही नहीं इस शो में केवल हॉट सीट पर किंग खान ही नहीं होगें बल्कि इस सीट पर अमिताभ बच्चन भी बैठेगें और वो शाहरूख के सवालों का जवाब देगें। शो के प्रोमो बता रहे हैं कि ये एपीसोड काफी रोमांचक होने वाला है जिसे दर्शक काफी पसंद करेगें।

आपको बता दें कि केबीसी 3 के संचालक शाहरूख खान थे। जबकि केबीसी 1, केबीसी 2, केबीसी 4 और केबीसी 5 का संचालन अमिताभ के हाथ मे रहा है। इस शो में आपको दिखेगा कि किंग खान किस तरह अमिताभ साहब की मालिश करते हैं। अगर रोमांच से भरा ये एपीसोड देखना है तो बीस अक्टूबर की तारीख मत भूलियेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X