बिग बॉस सलमान से कोई नहीं छीन सकता है?

पिछले दिनों से एक खबर चर्चा का विषय बनी हुई है कि कलर्स के बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का इस बार के संस्कऱण को सलमान खान नहीं बल्कि शाहरूख खान होस्ट करेंगे क्योंकि सलमान खान इन दिनों अपनी बीमारी के कारण थोड़ा सा परेशान हैं जिसके लिए उन्हें यूएस जाना हैं तो वहीं उनकी होमप्रोडक्शन फिल्म मेंटल की शूंटिंग शुरू हो जाने की वजह से भी उनके पास समय नहीं हैं।

जिसकी वजह से इस बारे के शो के लिए सलमान मियां उपलब्द्ध नहीं हो पायेंगे जिसके कारण शो वालों ने शाहरूख को शो के लिए अप्रोच किया है।

जिसका जोर-दार खंडन कलर्स के आयोजकों ने किया है, सू्त्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कलर्स हर हालत में सलमान खान को ही होस्ट बनाना चाहता है इसलिए वह सलमान खान के विकल्प के बारे में सोच भी नहीं सकता है। इसलिए अगर शो होगा तो सलमान खान ही उसके होस्ट होंगे अन्यथा शो होगा ही नहीं।

मतलब साफ है कि शो की पॉपुलियरिटी को बढ़ाने में सलमान खान का ही हाथ है। शो के जिन-जिन संस्करणों के सलमान ने होस्ट किया है। वो सारे शो टीआरपी चार्ट में काफी ऊपर थे। इसलिए आयोजकों को भी लगता है कि शो से सलमान खान को हटाकर उनका विकल्प चुनना उनके लिए घातक हो सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X