शाहरुख खान पर भड़की पाकिस्तान आर्मी कहा- कश्मीर पर बोलो वहां अत्याचार हो रहा है
शाहरुख खान इस बार पाकिस्तान आर्मी के निशाने पर आ गए हैं। वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को लेकर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने शाहरुख खान पर हमला बोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख से कहा कि उन्हें कश्मीर पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
ये सारा मामला नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' को लेकर हो रहा है। बतौर निर्माता शाहरुख की इस वेबसीरीज में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। 27 सितंबर को रिलीज हो रही इस सीरीज में भारतीय खुफिया एजेंसी रॅा और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के बीच टकराव की कहानी दिखाई गई है।

जहां पर रॅा पाकिस्तान पर भारी पड़ता हुआ दिखाई देता है। ये देखने के बाद पाक के सैन्य अधिकारी आसिफ गफूर का गुस्सा भड़क गया है। उन्होंने शाहरुख के सामने चौंकाने वाला सवाल रखा है।


Click it and Unblock the Notifications