दिलवाले MEETS साथ निभाना साथिया: शाहरूख काजोल संग मोदी हुए गेरूआ
[टेलीविजन] स्टार-प्लस के शो साथ निभाना साथिया में चल रहा है मीरा चीर हरण का हाई-वोल्टेज ड्रामा। अब ये ट्रैक शो को टीआरपी की दौड़ में आगे लेकर आता है ये तो हम नहीं जानते लेकिन अगर शो में दर्शकों को शाहरुख़-काजोल का रोमांस देखने को मिल जाए तो शायद ऐसा हो सकता है। जी हां जल्द ही शो में शाहरुख़-काजोल अपनी फिल्म दिलवाले का प्रमोट करते हुए नजर आयेंगें।
काजोल और शाहरुख़ शो में एक गेस्ट अपियरेंस देंगें जिसमे वह दो बिछुड़े प्रेमियों को मिलाते हुए नजर आएंगें। शो में गोपी की भूमिका अदा करने वाली देवोलिना भट्टाचार्जी का कहना है कि "मेरे लिए शाहरुख खान और काजोल का मतलब हमेशा ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के राज और सिमरन हैं और मैं कई सालों से राज का इंतजार कर रही हूं।"
[साथ निभाना साथिया: उल्टा पड़ा गौरा का वार, अबकी बार मोदी परिवार]
फ़िलहाल शो में हो रहा है जबरदस्त ड्रामा जहां गौरा बन गयी हैं दुशासन और कर दिया है अपनी ही बहु मीरा का वस्त्र-हरण। गौर यहीं नहीं रुकी उसने इस पूरे वाकये को रिकॉर्डिंग भी करवाई ताकि वह मीरा को सबके सामने बेइज्जत कर सके।
[साथ निभाना साथिया: गौरा बनी दुशासन, तो धरम बना मीरा का कृष्ण]
जहां मीरा इस हादसे से सदमे में हैं, तो वहीं गौरा ने मीरा के वस्त्र-हरण की वीडियो क्लिप मोदी भवन तक पहुंचा दी। आइये स्लाइड्स में जानते है कि क्या हुआ ताजा एपिसोड्स में -


Click it and Unblock the Notifications