..................... Shahrukh Khan Family poses With Salman Khan at nita ambani cultural event Aryan Khan Salman Khan - Hindi Filmibeat

Salman Khan: शाहरुख खान के नवाबजादे मम्मी और बहन के साथ खिंचवा रहे थे फोटो, तभी आए सलमान और फिर...

Shahrukh Khan Family poses With Salman Khan

Shahrukh Khan Family With Salman Khan: नीता अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट लॉन्ट में पूरा का पूरा बॉलीवुड पहुंच गया है। एक से बढ़कर एक हस्ती इस इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची हैं और बात जब बॉलीवुड की हस्तियों की हो तो तीनों खान का जिक्र ना हो यह भला कैसे हो सकता है। जी हां, इस पार्टी में आमिर खान अपने परिवार के साथ पहुंचे, तो शाहरुख की जगह उनके बेटे अपनी बहन और मां के साथ यहां आए और सलमान ने तो अकेले ही इस पार्टी की रौनक बढ़ा दी।

शाहरुख की फैमिली के साथ सलमान खान
शाहरुख खान की फैमिली में से आर्यन, सुहाना और शाहरुख की पत्नी गौरी खान इस पार्टी में पहुंची थीं। तीनो बड़े आराम से मीडिया के सामने पोज दे रहे थे और जैसे ही पोज देकर जा रहे होते हैं तभी सलमान खान वहां पहुंचते हैं। मीडिया की आवाज सुनकर गौरी जब पलटकर देखती हैं तो पीछे सलमान खान होते हैं और गौरी आर्यन और सुहाना को बुलाती हैं और फिर सब एक-दूसरे के साथ पोज देने लग जाते हैं। गौरी खान और सुहाना के लुक की बात करें तो सुहाना ने पिंक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं और गौरी खान ने गोल्डन गाउन पहना है जो उनपर काफी ज्यादा फब रहा है।

सलमान के साथ आर्यन ने खिंचवाई फोटो
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें सलमान खान अकेले कैमरे के आगे पोज दे रहे होते हैं और तभी आर्यन खान दौड़ते हुए उनके पास आते हैं और तस्वीरें खिंचवाने लग जाते हैं। सलमान खान फोटो खिंचवाते समय आर्यन को कुछ बोलते हुए भी नजर आते हैं और तस्वीरें खिंचवाने के बाद आर्यन सलमान खान से हाथ मिलाते हैं और वहां से चले जाते हैं। आर्यन के लुक की बात करें तो उन्होने ब्राउन कलर का ब्लेजर पहना हुआ है और उसी से मैच करते हुए शूज भी पहने है। उसके साथ उन्होंने ब्लैक पैंट कैरी की है। वहीं सलमान खान हर बार की तरह ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान खान के चेहरे पर टशन और एटीट्यूड साफ नजर आ रहा है।

Read more about: shahrukh khan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X