सलमान के खौफ के चलते रॉ.वन का प्रचार बिग बॉस में नहीं

Shahrukh Khan
शाहरूख खान इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म रॉ वन के प्रमोशन के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। चाहे टीवी हो या इंटरनेट कोई भी मंच किंग खान के प्रमोशन से चुक नहीं रहा लेकिन वे कलर्स के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में नजर नहीं आने वाले हैं, क्योंकि वहां उनके कट्टर दुश्मन सलमान खान जो मौजूद है।

खबर है कि वो शाहरूख खान सलमान की वजह से ही रॉ वन का प्रमोशन के लिए बिग बॉस के शो में नजर नहीं आयेगें। हालांकि किंग खान ने इस बारे में कुछ नहीं कहा बस मुस्कुरा कर चुप हो गये। आपको बता दें कि शनिवार को एक साथ तीन रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले था। ये शो थे स्टार प्लस का जस्ट डांस, कलर्स का इंडिया गॉट टैलेंट और जी का सारेगामापा का लिटिल चैंप। तीनों ही जगह शाहरूख ही मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।

आपको बता दें वहीं दशहरे के मौके पर 7 अक्टूबर के विशेष केबीसी शो में किंग खान हॉट सीट पर बैठे नजर आयेगें। वो अमिताभ के सारे सवालों का जवाब देगें। जबकि इसी शो के सीजन थ्री में किंगखान ही इस शो के होस्ट थे।

फिलहाल सलमान से रंजिश के चलते रॉ.न बिग बॉस में नहीं दिखेगा। इससे पहले पिछले साल रावण फिल्म का प्रमोशन भी बिग बॉस में नहीं हुआ था क्योंकि फिल्म की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय थी और शो के होस्ट सलमान खान।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X