अमिताभ करेंगे शाहऱूख से जवाब-तलब!
नहीं नहीं आप ये मत सोचिए कि बॉलीवुड के महानायक और बादशाह में तू-तू-मैं-मैं हो गई है जिसके चलते अमिताभ साहब शाहरूख की क्लास लगाने जा रहे हैं, दरअसल मुद्दा ये है कि छोटे पर्दे का सबसे बड़ा रिएलटी शो कौन बनेगा करोड़पति में शाहऱूख खान मेहमान की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जिसके चलते हॉट सीट पर बैठे शाहरूख खान, बिग बी के सवालों का जवाब देते नजर आ सकते हैं। कौन बनेगा करोड़पति 11 अक्टूबर से सोनी चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है।
खबर है कि किंग खान को कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठने का प्रस्ताव दिया गया है। यदि शाहरूख इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो दर्शकों को इन दोनों दिग्गजों को एक साथ एक ही मंच पर देखने का मौका मिलेगा। चैनल के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि एसआरके को केबीसी के लिए निमंत्रण भेजा गया है लेकिन अभी शाहरूख की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications