शाहरुख अमिताभ के बीच फिर छिड़ी बहस

पढ़कर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बीच एक बार फिर से बहस छिड़ गयी है। इस बहस का मुद्दा है कि बादशाह शाहरुख को 11 मुल्कों की और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को 12 मुल्कों की पुलिस ढूंढ़ रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ऐसा कहना है खुद शाहरुख खान का। हाल ही में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ अमिताभ बच्चन के हिट शो कौन बनेगा करोड़पति पर अपनी फिल्म जब तक है जान को प्रमोट करने पहुंचे और शो के दौरान शाहरुख ने अमिताभ से ये कहा।

हुआ कुछ यूं की शो के दौरान शाहरुख खान ने अमिताभ से गुजारिश की कि वो शाहरुख का कोई डायलॉग बोलें और शाहरुख अमिताभ का। दोनों ने एक दूसरे की मिमिक्री की। उसके बाद शाहरुख ने फिर से अमिताभ से कहा कि सर प्लीज मेरा एक और डायलॉग बोलें। अमिताभ के राजी होने पर शाहरुख ने कहा कि आप बोलें डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इसपर अमिताभ नाराज होत हुए बोले कि ये तो मेरा डायलॉग है।

शाहरुख खान ने भी पूरे जोश के साथ कहा "नहीं सर ये मेरा डायलॉग है।" इस बात पर अमिताभ और शाहरुख के बीच बहस छिड़ गयी। अमिताभ का कहना था कि डॉन सबसे पहले उनकी आई थी और बाद में शाहरुख की। तो इस हिसाब से ये डायलॉग उनका हुआ ना कि शाहरुख का। अंत में शाहरुख ने कहा "ठीक है सर आप बड़े हैं तो ये डायलॉग आपका हुआ अब आप बोलिये।"

जब अमिताभ ने बोला "डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। मुझे 12 मुल्कों की पुलिस ढूंढ़ रही है" तो शाहरुख ने तुरंत बोला "सर यही तो अलग है। मुझे 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढ़ रही है और आपको 12 मुल्कों की। यानी मुझे कम मुल्कों की पुलिस ढूंढ़ रही है।" इसपर अमिताभ के साथ शो पर मौजूद सभी लोग मुस्कुराए बिना ना रह सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X