#SuperDhamaka: एक साथ ये सीन शूट करने वाले हैं शाहरुख - आमिर
शाहरुख - आमिर एक साथ आ रहे हैं और सारी डीटेल्स शानदार तरीके से बाहर आ रही हैं।
शाहरुख - आमिर एक साथ आ रहे हैं और सारी डीटेल्स शानदार तरीके से बाहर आ रही हैं। ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि दोनों स्टार प्लस के लिए एक साथ एक एड शूट करने वाले हैं। लेकिन इस एड की डीटेल्स ज़्यादा दिलचस्प है।
दरअसल, शाहरूख और आमिर दोनों ही स्टार प्लस की नई पहल नई सोच से जुड़ चुके हैं। शाहरूख खान जहां अपना शो टे़ड टॉक्स लेकर आएंगे वहीं आमिर खान भी अपना सत्यमेव जयते का नया सीज़न लेकर आने वाले हैं।
और शाहरूख - आमिर इस नए एड में स्टार प्लस की इन दो नई कड़ियों के बारे में बात करेंगे। जहां आमिर खान शाहरूख खान का शो प्रमोट करते दिखेंगे वहीं शाहरूख खान आमिर खान का शो सत्यमेव जयते प्रमोट करते दिखेंगे।
अब देखते हैं कि इन दोनों की स्टारडम स्टार प्लस को कहां तक लेकर जाती है। वैसे देखिए बॉलीवुड में स्टारडम का सफर


Click it and Unblock the Notifications