जस्ट डांस पर रितिक के साथ होंगे शाहरूख

जस्ट डांस डांस का रियलिटी शो हैं इस शो के फाइनल के लिए तीन प्रतिभागी चुन लिए गये हैं। जहां शाहरूख अपनी फिल्म रॉ वन का प्रमोशन भी करेंगे। और आप दो दोस्तों की दोस्ती की एक छोटी सी झलक भी देख सकते हैं।
शाहरूख और फराह के बीच काफी दिन से मनमुटाव चल रहा था हम आपको बता दें कि इस शो के तीन जजों में से फराह खान का भी नाम शामिल है। लेकिन इस शो के ग्रैंड फिनाले से शाहरूख और फराह के बीच की दूरियां भी कम हो गयी है।
अब जहां शाहरूख हो तो आज कल प्रियंका का नाम तो आ ही जाता है। एकबार फिर इस शो में भी किंग खान और प्रियंका को एक साथ इनवाइट किया जा रहा है।
खैर यह तो मौका है डांस शो के समापन का इस शो में अंकन सेन, सुरजीत बंसल, करण खन्ना के बीच होगा डांस धमाल। तो देखना ना भूले फिल्म जगत के इन सितारों के साथ अंक, करण और सुरजीत के बीच की जंग सिर्फ स्टार प्लस पर।


Click it and Unblock the Notifications