शाहरुख ने माधुरी को चूमा और गले लगाया
शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं या बेडरूम के ये तो वो खुद ही तय करें लेकिन दर्शकों में आजकल शाहरुख की इमेज एक सनकी सेलेब्रिटी की होती जा रही है। इसकी वजह भी साफ है पिछले एक साल से शाहरुख फिल्मों से ज्यादा अपने दूसरे कारनामों के कारण चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड में उनका लगभग सभी से पंगा है, सलमान हों या आमिर किसी की शाहरुख से एक आंख नहीं निभती।
माधुरी दीक्षित की खबरें पढ़ें
दूसरा अब जब देखे तब उनके किसिंग और फ्लर्ट की खबरें ही आती रहती हैं। जैसे अभी हाल ही में खबर आई थी कि रोम में उनके एक
प्रशंसक ने खुलेआम उनके होठों को चूम लिया। शाहरुख ने भी बजाय बुरा मानने या खराब लगने के ऐसा दिखाया कि उन्हे इन सब से काफी खुशी हुई और वह इसे प्रशंसकों के प्यार के रूप में ही लेते हैं।
हाल ही में शाहरुख ने खुद भी ऐसी ही हरकत की, हालांकि बात उनकी पुरानी दोस्त और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की थी इसलिए ज्यादा चर्चा नहीं हुई। हुआ कुछ यूं कि शाहरुख खान माधुरू के रिएलिटी शो 'झलक दिखला' में पहुंचे। उन्होने माधुरी का वेल्कम करने का अनूठा तरीका अपनाया। उन्होने टीवी स्क्रीन पर ही सबसे पहले माधुरी को कस कर गले लगाया उसके बाद उनका हाथ चूम कर उन्हे विश किया।
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को इतना बिंदास देखना उनके प्रशंसकों के लिए भी काफी शॉकिंग रहा। शाहरुख अपने सहकर्मियों के साथ बेहद शालीन व्यवहार के लिए हीजाने जाते हैं। इसलिए उनसे इस तरह की आशा किसी को नहीं थी। खैर इसके बाद उन्होने माधुरी के साथ बैठ कर बातें भी कीं और उन्हे अपनी किसी ना किसी फिल्म में कम से कम गेस्ट रोल निभाने का ऑफर भी दिया।


Click it and Unblock the Notifications