कपिल शर्मा के शो में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे!
राज और सिमरन की प्रेम कहानी आज भी युवा दिलों को भाती है। आज के दौर में भला मिलती कहां है ऐसी सच्ची औऱ दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी। शायद यही वजह है कि आज भी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म मुंबई के थियेटर मराठा मंदिर में लगी हुई है और हाल ही में फिल्म ने 1000 हफ्ते भी पूरे किये। इस मौके पर शाहरुख खान, काजोल, अनुपम खेर व फिल्म की पूरी कास्ट ने मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया।
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो में भी शाहरुख खान के सथ दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की पूरी टीम आई और सभी ने मिलकर गुजरे हुए दिनों को याद करके एक दूसरे का साथ खूब मस्ती की। अनुपम खेर ने ट्विटर पर अपने ट्वीट्स के जरिये फैंस के साथ अपनी खुशी बांटी और लिखा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 1000 एपिसोड पूरे होने पर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की टीम के साथ मजेदार वक्त।
तो देखिये कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की टीम ने कैसे की मस्ती।


Click it and Unblock the Notifications