इस लालच की वजह से शहनवाज शेख ने की देवोलीना भट्टाचार्जी से कोर्ट मैरिज, शादी के 3 साल बाद खुला राज
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी आए दिनों किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी व्यस्त हैं। जब से देवोलीना ने शादी की है तब से वह किसी भी टीवी शो या फिर रियलिटी शो में नजर नहीं आई हैं। उनके निजी वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।

शहनवाज ने बातया कि आखिर क्यों की देवोलीना से शादी
वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देवोलीना के पति शहनवाज वीडियो में बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्यों देवोलीना से शादी की है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनवाज कहते हैं कि मैं शादी तुमसे इसलिए की थी कि मैंने तुम्हारा सीरियल देखा था 'साथ निभाना साथिया' उसमें तुम बहुत काम कर रही थीं। सीरियल देखकर मैं बोला ऐसी बीवी नहीं मिलेगी कहां है ये पता लगाओ। इसके बाद देवोलीना कहती हैं सीरियल में बहुत कुछ दिखा देते हैं असलियत में तो मुझे चाय भी बनाना नहीं आता।
जैसी तुम सीरियल में थीं वैसी रियल में...
देवोलीना की इस बात को सुन उनके पति शहनवाज कहते हैं कि लेकिन जैसी तुम मुझे सीरियल में दिखी थीं वैसी ही तुम मुझे रियल में भी दिखती हो। यह सुनकर देवोलीना हंसने लगती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह क्यूट वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है एक दम सही कहा ब्रो ने वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो देवोलीना शहनवाज से बहुत प्यार करती है।


Click it and Unblock the Notifications











