Mirzapur में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले Shahnawaz Pradhan का निधन, सामने आई वजह!

mirzapur

मिर्जापुर वेब सीरीज के पहले और दूसरे सीजन ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया था और इस सीरीज के सभी किरदार काफी पसंद किए गए थे। लेकिन इस वक्त इसकी स्टारकास्ट से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि मिर्जापुर में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले अभिनेता शाहनवाज प्रधान (Shahnawaz Pradhan) का निधन हो गया है। इसके बाद से उनको लेकर काफी चर्चा है और परिवार समेत उनके फैंस भी काफी दुखी हैं।

शहनवाज के परिवार के लिए ये दुख अचानक सामने आया जब 17 फरवरी को हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। अभिनेता 56 साल के थे और लगातार काम कर रहे थे।

मिर्जापुर एक्टर राजेश तैलंग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''शाहनवाज भाई आखिरी सलाम!!! क्या गजब के ज़हीन इंसान और कितने बेहतर अदाकर आप। मिर्जापुर के दौरन कितना सुंदर वक्त गुजरा आपके साथ, यकीन नहीं हो रहा।''

मिली जानकारी से ये पता चला है कि शाहनवाज किसी फंक्शन में शामिल हुए थे उसी दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

उन्होने मिर्जापुर समेत की टीवी सीरियल्स में काम किया है और एक अच्छे इंसान में उनकी गिनती होती थी। मिर्जापुर में उन्होने गुड्डू पंडित के ससुर का किरदार निभाया था जो कि कालीन भइया का भी खास आदमी होता है।

हालांकि उनके निधन से के बाद अब सीजन 3 में मेकर्स किसको उनकी जगह लेकर आते हैं ये तो देखने वाली बात होगी। बता दें मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग जारी है और काफी जल्दी सीरीज सामने आएगी। हालांकि अब इस सीजन में शाहनवाज नहीं नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: mirzapur web series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X