तगड़ा Rumor: झलक दिखला जा में शाहिद के नाम पर मिलेगा धोखा!
[टेलीविजन] हैरान मत हो जाइए क्योंकि गपशप गली की ये खबर है 90 फीसदी सच्ची। शाहिद कपूर झलक दिखला जा की जज की कुर्सी पर बैठ तो रहे हैं लेकिन केवल कुछ एपिसोड्स के लिए। दरअसल, झलक दिखला जा की टीम को इस बार जजेज़ ढूंढने में काफी परेशानी हुई। उन्होंने कई एक्टर्स को अप्रोच किया पर बात नहीं बनी।
तब जाकर शाहिद कपूर पर बात रूकी लेकिन शाहिद ने कुछ शर्तें रखीं और उनमें से एक है कि वो केवल आठ एपिसोड्स की डेट देंगे। इस बात पर झलक की टीम राज़ी हो गई। इसलिए शाहिद कपूर या तो आठ एपिसोड्स करने के बाद फुर्रर्र हो जाएंगे या फिर दो भाग में शो पर दिखाई देंगे।
[शाहिद की शादी : सलमान के लिए आफत, करीना के लिए राहत!]
यही कारण है कि शो पर चार जजेज़ हैं क्योंकि शाहिद का कोई भरोसा नहीं कि वो किस एपिसोड में रहें और किसमें नहीं। ये तो हुई ना चकमा देने वाली बात। इस बार का झलक का सारा एक्साईटमेंट शाहिद कपूर से ही तो था लेकिन उन्होंने भी धोखा ही दे दिया।
[शाहरूख - काजोल के साथ सलमान करेंगे बजरंगी भाईजान प्रमोशन!]


Click it and Unblock the Notifications












