राज एंड डीके के साथ शाहिद कपूर करेंगे डिजिटल डेब्यू? शानदार वेब सीरीज से धमाका!
अभिेनेता शाहिद कपूर इस समय फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और आए दिन इस फिल्म से किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती हैं। लेकिन इस समय जो खबर चर्चा में है वो शाहिद कपूर के फैंस के लिए और भी शानदार है और वो ये है कि अभिनेता काफी जल्दी वेब सीरीज का हिस्सा भी बनने वाले हैं। कई दिनों से ऐसी चर्चा चल रही है कि अपने डिजिटल डेब्यू का ऐलान कभी भी शाहिद कपूर कर सकते हैं।
ताजा रिपोर्ट्स से मिली जानकारी में ये पता चला था कि शाहिद कपूर ने करीब 100 करोड़ की डील नेटफ्लिक्स के साथ साइन की है। इसी को लेकर अब खबर आई की शाहिद कपूर फिल्ममेकर राज एंड डीके की आने वाली वेब सीरीज का हिस्सा बनेंगे और इसके लिए उन्होने हामी भर दी है।

पिंकविला के मुताबिक शाहिद कपूर ने एक बेहद शानदार अपनी डेब्यू वेब सीरीज साइन की है जिसका ऐलान जल्दी हो सकता है। राज निदिमोरु और कृष्णा डीके द्वारा निर्देशित ये वेब सीरीज निश्चित ही एक बड़ा धमाका करने वाली हैं और किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी।
इन दोनों ने फिल्म मशहूर वेब सीरीज द फैमिली मैन' बनाई थी जो कि सफल साबित हुई थी। इसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल में नजर आए थे।
इस समय एक एक करके लगभग सभी सितारे वेब सीरीज का रुख कर रहे हैं। कुछ समय पहले अभिनेता बॉबी देओल ने भी आश्रम और 83 जैसी शानदार सीरीज दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications