..................... Shahid Afridi doesn't want his wife to dance, declines Nach Baliye! - Hindi Filmibeat

Opps..'नच बलिए' में नहीं आएंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी..क्यों!

[टेलीविजन] 'नच बलिए 7' जल्द ही शुरू होने वाला है और इसके लिए कंटेस्टेंटस का चुनाव भी शुरू हो चुका है। एक ओर जहां करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की जोड़ी बनने जा रही है, वहीं ताजा खबर है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने इस रिएलिटी डांस शो में पार्टिसिपेट करने से मना कर दिया।

shahid afridi

खबरों के मुताबिक, शाहिद अफरीदी ने अपनी बीवी के साथ डांस रियलिटी शो में नाचने से मना कर दिया है। अप्रैल में शुरू होने वाले नच बलिए में हिस्सा लेने से मना करते हुए अफरीदी ने सीधे शब्दों में कहा कि, मुझे मेरी बीवी को नहीं नचाना है। सूत्रों के मुताबिक, टीवी चैनल और अफरीदी के बीच सब कुछ तय हो गया था और साइनिंग अमाउंट पर बात चल रही थी। लेकिन अचानक ही अफरीदी ने अपने कदम पीछे खींच लिए।

पढ़ें- कपिल के साथ ठहाके मारना, शोएब अख्तर को पड़ा मंहगा!

आपको बता दें, शाहिद के मना करते ही शो के निर्माता ने बाकी पाकिस्तानी क्रिकेटरों से बात करना शुरू कर दिया है। लिहाजा, उम्मीद है कि इस सीजन 'नच बलिए' में एक पाक क्रिकेटर की जोड़ी शो में डांस का तड़का लगाएगी।

शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अफरीदी शो में सोलो डांस के लिए तो तैयार थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि शो में पत्नी के साथ नाचना है तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर उन्होंने साफ कर दिया कि वे नहीं चाहते कि पूरी दुनिया उनकी बीवी को नाचते हुए देखे। आपको बता दें, अफरीदी इस समय पाकिस्तान टीम में है और वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X