मल्टी-टैलेंटेड है ये एक्टर, खुद काटता है अपने बाल, कभी टीवी पर 'अर्जुन' बनकर मचाया था धमाल

Shaheer Sheikh: कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' में कुछ वक्त पहले काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख को फ़िल्म 'दो पत्ती' के प्रमोशन के लिए शिरकत करते देखा गया था। इस दौरान तीनों एक्टर्स से कपिल शर्मा ने खूब मजाक मस्ती की। लेकिन अब इसी बीच शहीर शेख के साथ में कपिल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शहीर शेख को लेकर इस वीडियो में कपिल शर्मा बात करते हुए कहते हैं कि "शहीर एक्टर हैं ये तो सबको पता ही है, लेकिन इनके पास लॉ की डिग्री है, फोटोग्राफी भी इनको आती है, सिंगिंग भी कर लेते हैं, कुकिंग भी जानते हैं, वो तो इनको टाइम नहीं मिलता है वरना आलिम हाक़िम की तरह बाल भी काट लें।"
कपिल शर्मा की इन सब बातों को सुनकर काजोल ने भी शहीर शेख की तरफ हैरानी से देखा और एक्टर भी हंसने लग जाते हैं। शहीर ने कहा कि "हां, अपने बाल मैं खुद ही काटता हूं।" इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि जैसे छोटे शहरों में होता है ना कि आदमी ने पान की दुकान खोली, तो साथ में कोल्ड ड्रिंक ली, साथ में PCO भी खोल लेता है कि 2-3 बिज़नेस होने चाहिए।"
कपिल शर्मा की इस बात पर वहां पर मौजूद सब लोग हंसने लग जाते हैं और शहीर शेख भी खुद कॉमेडियन की इन बातों को लेकर हामी भर देते हैं। अब इस वीडियो पर भी लगातार कमेंट आते जा रहे हैं। काफी सारे लोगों का कहना है कि शहीर शेख एक एक्टर के साथ-साथ शायर भी है। काफी सारे लोग शहीर शेख की 'दो पत्ती' फिल्म में एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शहीर शेख भले ही एक मुस्लिम परिवार से आते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने स्टार प्लस के शो 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभा कर लोगों के बीच में लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने बहुत बेहतरीन तरीके से इस शो में अपना किरदार निभाया था और अब वह फिल्मों की तरफ रुख कर चुके हैं। 'दो पत्ती' फिल्म में उनकी एक्टिंग काफी पसंद की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











