'महाभारत' में 'अर्जुन' का रोल निभाकर भी नहीं मिला काम, 1-2 साल तक बेरोजगार रहा एक्टर, मजबूरी में किया...

Shaheer Sheikh On His Struggle: टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाने वाले शहीर शेख इस समय अपनी वेब सीरीज अब होगा हिसाब को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। महाभारत से लेकर नव्या जैसे टीवी शोस का हिस्सा रह चुके और घर-घर में पहचान बना चुके शहीर ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किल वक्त का भी सामना किया है। जिसको लेकर हाल ही में उन्होंने खुलासा किया।

Shaheer Sheikh

आज भी सर्वाइवल मोड में जी रहे हैं शहीर शेख

शहीर शेख ने बताया कि इतनी ज्यादा सफलता मिलने के बावजूद भी आज तक वह खुद को सर्वाइवल मोड में भी समझते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि एक वक़्त ऐसा भी था जब 1-2 साल तक उनके पास काम नहीं था और मजबूरी में उन्हें ऐसा काम करना पड़ रहा था जो वो नहीं करना चाहते थे।

एक पॉडकास्ट के दौरान शहीर शेख से सवाल किया गया कि क्या अब उनकी जिंदगी लग्जरी बन चुकी है और वह स्ट्रगल से बाहर आ चुके हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "मैं आज भी सर्वाइवल मोड में हूं। ऐसा भी नहीं है कि मैं सब कुछ हासिल कर चुका हूं। अभी इतना कंपटीशन है कि हमेशा तैयार रहना होता है। पता नहीं अगला मौका कब मिलेगा और क्या होगा। इसीलिए खुद को हर वक्त तैयार रखना बहुत जरूरी है।"

शहीर शेख ने आगे बताया कि "एक्टर्स की जिंदगी बाहर से जितने ज्यादा ग्लैमरस नजर आती है अंदर से उतनी आसान बिल्कुल भी नहीं होती है। मुश्किल वक्त बार-बार आता रहता है। लेकिन मैं खुद को कभी भी एक तरीके की लाइफस्टाइल का आदी बनने नहीं देता हूं। मैं कम से कम चीजों में रह सकता हूं। मैंने खुद को ऐसे ही तैयार किया है और अगर बेसिक ज़रूरतें भी पूरी नहीं होती तो उनके लिए हर दिन मेहनत करूंगा। हाल ही में मैं 1-2 साल बिना काम के बैठा हुआ था तो मजबूरी में कई बार मुझे ऐसा काम भी करना पड़ा जो मैं नहीं करना चाहता था।"

अर्जुन का किरदार निभाने के लिए नर्वस थे शहीर शेख

शहीर शेख ने महाभारत सीरियल में अपने अर्जुन के किरदार पर बात की और बताया कि उसके बाद निभाना उनके लिए इतना आसान नहीं था। एक्टर ने कहा कि "मैं इस रोल को लेकर बहुत ज्यादा डरा हुआ था। इस शो की तैयारी के लिए डेढ़ साल लगा। उससे पहले कई साल तक रिसर्च हुई थी और पूरे 4 साल बाद शो शुरू हुआ था। इतनी बड़ी जिम्मेदारी थी कि गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं। पूरी तैयारी के बावजूद भी मैं काफी नर्वस हो गया था।"

एक्टर ने भावुक होकर खुद को बाथरूम में कर लिया था बंद

शहीर शेख ने एक इमोशनल की सभी बताया और कहा कि "शो के लॉन्च वाले दिन लोगों का बहुत ही जबरदस्त रिस्पांस देखने के लिए मिला था। जिसको देखने के बाद में मैं काफी इमोशनल हो गया था और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। मैं अपने आंसू भी नहीं रोक पा रहा था और फिर प्रोड्यूसर तकरीबन 15 से 20 मिनट तक मुझसे बात करते रहे और मुझे संभाला।"

शहीर शेख ने देखी आर्थिक तंगी

शहीर शेख ने बताया कि नव्या और महाभारत सीरियल के बीच उन्हें लंबे वक्त तक काम नहीं मिल रहा था। तो उन्होंने फोटोग्राफी करना शुरू किया और दोस्तों के फोटोशूट करके अपना गुजारा करने लगे। तकरीबन 1 साल तक वह सिर्फ ऑडिशन डेट रहे और काम ढूंढते रहे।

एक्टर ने बताया कि उनका मकसद कभी भी स्टार बनना नहीं था। शहीर शेख ने कहा कि "मेरा सपना सुपरस्टार बनने का नहीं है और मैं सिर्फ एक अच्छा एक्टर बनना चाहता हूं। लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं और यही मेरे लिए सबसे बड़ी बात है।"

शहीर शेख का वर्क फ्रंट

शहीर शेख के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि 'अब होगा हिसाब' से पहले उन्हें 'दो पत्ती' में कृति सेनन और काजोल के साथ देखा जा चुका है। टीवी इंडस्ट्री में भी वो 'क्या मस्त है लाइफ', 'नव्या', 'महाभारत' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे हिट शोज में नज़र आ चुके हैं।

Read more about: shaheer sheikh mahabharata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X