पवित्र रिश्ता 2: मानव बनने पर शाहीर शेख की सफाई, भावुक पोस्ट- जो सुशांत ने किया, मैं नहीं कर पाऊंगा

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक साल पूरे होने के बाद एक बार फिर से एकता कपूर पवित्र रिश्ता 2.0 लेकर आ रही हैं। अर्चना के किरदार के लिए अंकिता लोखंडे का नाम पहले से तय रहा है। इस बात की चर्चा रही कि मानव की भूमिका में सुशांत की जगह कौन लेगा? पवित्र रिश्ता 2.0 के सेट पर शाहीर शेख और अंकिता लोखंडे की बतौर मानव और अर्चना के तौर पर तस्वीर आने के बाद सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने इस शो को स्वीकार करने से मना कर दिया।

लोगों ने साफ तौर पर कहा कि मानव की जगह कोई दूसरा कलाकार नहीं ले सकता। वहीं कुछ फैंस का कहना ये था कि इस शो को वापस लाने की कोई जरूरत नहीं थी। इस बीच शाहीर शेख ने सोशल मीडिया के जरिए सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Pavitra rishta ,Shaheer sheikh,

शाहीर शेख ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने इस शो को करने के लिए हामी भरी। इसके पीछे की वजह सुशांत सिंह राजपूत ही हैं। शाहीर शेख ने ये भी बताया कि जब उन्हें पवित्र रिश्ता 2.0 का प्रस्ताव मिला तो वो इसके लिए घबरा गए थे। क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की जगह कोई दूसरा कलाकार नहीं ले सकता है।

शाहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

शाहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

शाहीर शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर पवित्र रिश्ता के सेट से तीन तस्वीरें शेयर कर सुशांत के फैंस के नाम एक मैसेज लिखा है। जिस पर कई फैंस ने अपने रिएक्शन भी दिए हैं। शाहीर शेख ने अपने कैप्शन में लिखा है कि जब मुझे पवित्र रिश्ता 2.0 के लिए अप्रोच किया गया तो मैं चौंक गया था। ऐसा कौन है जो सही दिमागी हालत के साथ इस भूमिका को निभाने की हिम्मत करेगा। ये एक ऐसा किरदार है जिसे सुशांत ने अमर कर दिया है। मैं भी इसे करने से झिझक रहा था।

सुशांत के निभाए गए किरदार करना मुश्किल

सुशांत के निभाए गए किरदार करना मुश्किल

फिर मेरे मन में ख्याल आया कि मैं सुशांत सिंह राजपूत को जानता हूं वो हर चुनौती का सामना खुलकर करता था। इसलिए मैंने भी तय किया कि चाहे उसके निभाए गए इस किरदार को फिर से प्ले करना मुश्किल हो जाए, लेकिन इसके लिए कोशिश ना करना उससे भी अधिक मुश्किल होगा।

मैंने वो ही किया जो सुशांत करता- शाहीर शेख

मैंने वो ही किया जो सुशांत करता- शाहीर शेख

मैंने वही किया जो सुशांत करता अगर वो मेरी जगह होता। मैंने चुनौती स्वीकार कर लीं। मुझे टीम ने बताया कि इस तरह से हम सुशांत की विरासत को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। मैंने तय किया कि मैं इसके लिए अपना सबकुछ दूंगा। बाकी दर्शकों पर छोड़ता हूं। सुशांत हमेशा मानव रहेगा।कुछ भी नहीं बदलेगा।

जो सुशांत ने किया वो मैं नहीं कर पाऊंगा

जो सुशांत ने किया वो मैं नहीं कर पाऊंगा

कोई इसे रिप्लेस नहीं कर सकता है। मैं शायद इसके लिए अच्छा नहीं हूं। शायद मैं इस भूमिका के साथ इंसाफ भी नहीं कर पाऊं जैसा कि सुशांत तुमने किया है। लेकिन मैं वादा करता हूं मैं इसके लिए अपना सब लगा दूंगा। शाहीर ने इस पोस्ट के जरिए पवित्र रिश्ता करने के पीछे की वजह साफ की है। इस पर उन्हें कई रिएक्शन मिले हैं।

फैंस ने बोला हमारे लिए मानव मतलब सुशांत

फैंस ने बोला हमारे लिए मानव मतलब सुशांत

इस पर सुशांत के फैंस ने अपना रिएक्शन दिया है। एक फैन ने कहा है कि जैसे कुछ रंग प्यार के ऐसे में देव तुमसे है। ठीक इसी तरह पवित्र रिश्ता में मानव सुशांत से है। शाहीर के लिए कोई नफरत नहीं। लेकिन हमारे लिए मानव केवल सुशांत है। एक फैन ने लिखा है कि मुझे वो पवित्र रिश्ता नहीं देखना जिसमें मानव सुशांत सिंह राजपूत ना हो।एक फैन ने लिखा है कि तुम्हारी ये गलती है कि तुमने ये शो ले लिया है। 6 साल बाद इस शो को लाने की क्या जरूरत थी?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X