शाहीर शेख बनने वाले हैं पिता, पिछले साल नवंबर में की थी रुचिका कपूर से कोर्ट में शादी, देखिए तस्वीर
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और महाभारत जैसे टीवी शो में अर्जुन की भूमिका से दिल जीत चुके शाहीर शेख अपने फैंस के लिए ईद पर एक बड़ी खबर लेकर आए हैं। जी हां, शाहीर शेख जल्द पित बनने वाले हैं। शाहीर शेख ने पिछले साल ही रुचिका कपूर से प्रेम विवाह किया था।
जहां उनकी शादी की खबर ने फैंस को चौंका दिया वहीं उनके पिता बनने की खुशखबरी भी उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आायी है। हालांकि शाहीर शेख ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि वह इस खबर को सबके सामने इस वजह से नहीं लाना चाहते े कि महामारी का गंभीर समय चल रहा है।

एक चैनल से बातचीत में शाहीर शेख ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में मीजिया के सामने बात करना पसंद नहीं करते हैं। महामारी की वजह से देश में जो हालात हैं उसे ध्यान में रखते हुए वह इस खबर पर चुप रहना पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications